कोंडागांव: कोंडागांव में हर्षौल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती, नगर में निकली रैली
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज मंगलवार सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सर्व अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम...