टीकमगढ़: टीकमगढ़: सुभाष परम कॉलोनी के गोलोक धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा शुरू, कलश यात्रा निकाली गई
टीकमगढ की सुभाष परम कॉलोनी में स्थित गोलोक धाम मंदिर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह बुधवार से शुरू हो गया है। इस खास मौके पर ब्राह्मण कॉलोनी के जागेश्वर धाम मंदिर से गोलोक धाम तक कलश यात्रा निकाली गई, 10 मई को हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी इसके अगले दिन यानी 11 मई को कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।