हनुमानगढ़: किसानों ने नोहर फीडर में दूषित पानी डालने की जताई आशंका, हरियाणा सीमा पर बनाया जा रहा है ड्रेनेज सिस्टम
राजस्थान की सीमा पर हरियाणा द्वारा बनाए जा रहे घग्गर हिसार ड्रेन के 60 क्यूसिक प्रदूषित पानी को राजस्थान की नोहर फीडर नहर में डालने का किसानों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताया है। इस संबंध में किसानों और जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल की रविवार को जल संसाधन विभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता प्रदीप रुस्तगी के साथ बैठक हुई।