बेगूसराय: गढ़हरा थाना पुलिस ने अपहरण किए गए व्यक्ति को बरौनी से किया बरामद, एसपी ने दी जानकारी
गढ़हरा थाना की पुलिस ने अपहरण किये गए व्यक्ति को बरौनी से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि पिछले दिनों गढ़हरा थाना में 01 व्यक्ति के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.