धमतरी: पेशी के लिए आए दो व्यक्तियों पर बीच सड़क आधा दर्जन लोगों ने रॉड और डंडों से किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी शहर के पीडी नाला के पास आज बुधवार अचानक करीब आधा दर्जन लोगों ने दो व्यक्ति पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल अशोक शर्मा और जीवन राजस्थान से पेशी के सिलसिले में धमतरी आए थे। वही हमले में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया।