सदर: वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता की समीक्षा, लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के दिए गए निर्देश
Sadar, Varanasi | Jun 16, 2026 जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 30 हजार डस्टबिन वितरण, लिगेसी वेस्ट व ई-वेस्ट प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई और वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की गई।