कोल: फिरदौस नगर में गैस लीकेज से मकान में लगी आग, 4 घरेलू गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, 2 घायल, दमकल ने पाया काबू
Koil, Aligarh | Mar 30, 2026 फिरदौस नगर में गैस लीकेज होने के चलते एक मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से मकान में रखे 4 घरेलू गैस सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हुए और मकान के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से मकान में रह रहे दो लोग झुलस गए।