शहपुरा: विधायक ने जनगणना में जनता से सहयोग करने का किया आह्वान, वीडियो हुआ वायरल
शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने जनगणना को लेकर जनता से सही जानकारी देने को लेकर आवाहन किया जिसका एक वीडियो शनिवार सुबह 9:00 बजे से सोशल मीडिया तेजी के साथ वायरल हो रहा है । दरअसल जिले में 1 मई 30 मई तक जनगणना अभियान चलाया जाएगा जिसको लेकर शहपुरा विधायक ने जनता जनार्दन से सही जानकारी देने को लेकर अपील करते हुए निवेदन किया ।