सीतापुर: भगवानपुर में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने चाकू से गला काटकर किया आत्महत्या का प्रयास
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर पति ने चाकू से खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों के द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया जा रहा है।