ललितपुर: जाखलौन स्थित पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी की दुकान में लाखों रुपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम
कस्बा जाखलौन के मुख्य बाजार में स्थित पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपए की सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं। उक्त घटना की जानकारी मिलने पर कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। बरहाल पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत संबंधित थाने पर दर्ज कराई गई है।