मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बघरा गांव निवासी धीरज कुमार को शराब कारोबार मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में दर्ज केस के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। उक्त आशय की जानकारी मंगलवार संध्या 5 बजे के करीब दी गई है।