करौं: करौं बीआरसी में 17 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
Karon, Deoghar | Jul 11, 2026 करौं प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषि राज, उप प्रमुख राजेश कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार मोदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में 17 दिव्यांग बच्चों को सीपी चेयर, व्हील चेयर, टीएलएम किट, ब्रेल किट आदि दिया गया।