धौरहरा: फूलपुर गांव की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के चाचा ने बुधवार को दोपहर करीब 2:00 बजे बताया कि उनकी भतीजी निवासी फूलपुर,परीक्षा का का रिजल्ट देखने रेहुवा चौराहा स्थित बेचेलाल विद्यालय गई थी।जहां भरेटा गांव के पास वह बेहोशी की हालत में मिली।जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।