मुज़फ्फरनगर: प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा मनाया गया दीपावली उत्सव, बनाई गई सुंदर-सुंदर रंगोली
प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेवा कार्यालय पर महिला मोर्चा के द्वारा रविवार की दोपहर 2:30 बजे दीपावली उत्सव मनाया गया इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई गई वहीं एक दूसरे को भाईचारे का संदेश देते हुए जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि हम सभी को दीपावली पर मिलजुल कर मानना चाहिए कोई भी किसी भी तरह का इस त्यौहार पर हुड़दंग ना करें।