मुज़फ्फरनगर: परिक्रमा मार्ग पर जल भराव की समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने किया प्रदर्शन
परिक्रमा मार्ग पर लगातार जल भराव के कारण क्षेत्र के लोग परेशान है जिसको लेकर वहां पर रहने वाले लोगों ने रविवार की सुबह 10:00 के लगभग प्रदर्शन करते हुए कहा कि नाले का निर्माण होने से उन्हें काफी समस्या आ रही है क्योंकि नाले का निर्माण कहीं फीट ऊपर हो गया है और सड़क नीचे हो गई है जिस कारण नाले का पानी सड़क पर आ जाता है और आने जाने वाले लोगों को काफी परेशान है।