मुज़फ्फरनगर: समाजसेविका सुनीता मलिक ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी पर गंभीर आरोप लगाए, कार्रवाई की मांग उठाई
डीएम कार्यालय पर शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 के करीब पहुंची समाजसेविका सुनीता मलिक ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की जिस पर सुनीता मलिक ने कहा कि लगातार भाजपा जिला अध्यक्ष उसका उत्पीड़न कर रहा है और कोई भी पार्टी का नेता उसका साथ नहीं दे रहा है इसलिए वह मांग करती है कि पार्टी हाई कमान सुधीर सैनी के खिलाफ कार्रवाई करे।