मुज़फ्फरनगर: बुडिना कला में ग्राम प्रधान ने सरकारी पंचायत कार्यालय पर लटकाया ताला, चकबंदी अधिकारियों ने सड़क पर की बैठक
बघरा ब्लॉक के गांव बुडिना कला में चकबंदी अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन शनिवार की दोपहर 1:00 बजे करना था जिस पर पंचायत घर में पहुंचे अधिकारी तो ग्राम प्रधान ने सरकारी पंचायत घर पर ताला लगा दिया जिसको लेकर चकबंदी अधिकारी व ग्रामवासी सरकारी पंचायत घर के बाहर ही सड़क पर बैठ गए । और चकबंदी अधिकारियों ने कई मुद्दों पर चर्चा की।