मुज़फ्फरनगर: खालापार थाना पुलिस ने दो साइकिल चोरों को गिरफ्तार कर 10 साइकिल की बरामदगी की
थाना खालापार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर MS प्रॉपर्टी के पीछे वाले ग्राउंड के पास से 2 अभियुक्तों को शनिवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया।जिसमें पुलिस ने साहिबान पुत्र सलीम दानिश पुत्र अतीक को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 10 साइकिल एक चाकू एवं चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं जो की लगातार साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे।