बीरपुर: मलह डीह के वार्ड-5 की गली में फैल रहा नाले का गंदा पानी, दुर्गंध व जलजमाव से ग्रामीण बेहाल
वीरपुर प्रखंड की डीहपर पंचायत अंतर्गत मलह डीह वार्ड संख्या-5 में नाले का गंदा पानी गली में फैल जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। करीब 300 मीटर लंबी गली में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। गंदे पानी और दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।