विदिशा नगर: रीवा में सड़क हादसे में जैन साध्वियों की मृत्यु पर जैन समाज ने निकाली मौन रैली, प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन
पिछले दिनों रीवा में सड़क दुर्घटना में दो साध्वियों का देहांत हो गया थी। इससे पूरे देश में जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार सुबह 10 बजे विदिशा में जैन समाज के साथ अन्य समाजों ने माधवगंज से नीमताल तक मौन रैली निकाल कर नायब तहसीलदार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा, जिसमें सभी साधु संतों की बिहार के दौरान सुरक्षा की मांग की है