धनौरा: गजरौला में दबंग टैक्सी चालकों के हौसले बुलंद, चौपला चौकी के सामने हुई मारपीट
गजरौला। चौपला पुलिस चौकी के सामने बुधवार करीब 11 बजे टैक्सी चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दबंग युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी इन्हीं दबंग युवकों ने गजरौला चौपला पुलिस चौकी के पास एक पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया था।