किच्छा बाजार से एक युवक का अपहरण-बरामद
किच्छा में एचडीएफसी बैंक के बाहर बोलोरों सवार युवकों ने एक युवक का अपहरण कर अपने साथ ले गए।बाद में युवक को हल्द्वानी रोड पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।दिन दिहाड़े हुई इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। बाजपुर के रहने वाले हरजिंदर सिंह अपने साथी संदीप के साथ किच्छा बाजार गए थे । इस दौरान एक बोलेरो में सवार कुछ लोगों ने पहले हरजिंदर की पिटाई की फिर उसे जबरदस्ती बलेराे कार में बैठाकर ले गए। मारपीट और अपहरण को यह पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी के कैद हो गई।
अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी । सीओ डी आर वर्मा ने कहा कि सभी आरोपी लालकुआ ओर बिंदुखत्ता क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि यह घटना आपसी लेनदेन के कारण हुई है,अपहरण जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है।
डी आर वर्मा ,सी ओ
Kichha, Udham Singh Nagar | Nov 17, 2026