सूरजपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कड़ा फैसला, दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
नाबालिगों के खिलाफ अपराधों पर सख्त संदेश देते हुए फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने 14 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी शनि पैकरा को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल ने फैसला सुनाते हुए आरोपी पर अर्थदंड भी लगाया। घटना 24 मार्च 2025 की है, जब जयनगर थाना क्षेत्र में आरोपी ने बच्ची को धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती की थी।