सिंगरौली: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक का सरई थाने के पारसी मोड़ पर सड़क हादसे में हुई मौत
जिला सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र के पारसी मोड़ पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थी जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे घटना घटित हो गई। मृतक का नाम धर्मेंद्र साकेत उर्फ सुदामा साकेत पिता बसघारी साकेत निवासी भड़सेड़ा उम्र 32 वर्ष बताया जा रहा है।