अनूपपुर: जिले में बारिश से बिगड़े हालात, नदी-नाले उफान पर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी हालत में उफनते नदी-नालों को पार न करें। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।