मुगलसराय: मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत सेमरा के पास 61 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी है।
सोमवार की सुबह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा के पास 61 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुची मुगलसराय पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जिला मोर्चरी में रखवा दिया है। मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक लाल रंग का कुर्ता पहना है गले मे गमछा है। पास से कोई पहचान पत्र नही मिला है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।