बहरोड़: पनियाला के पास दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति और बच्ची की हुई मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Behror, Alwar | Jun 23, 2026 बहरोड़ हाईवे रोड पर पनियाला के पास मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस के देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।