मुरैना नगर: काजी बसई गांव में कार हटाने को लेकर झगड़ा, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल
मुरैना जिले के काजी बसई गांव में वाहन हटाने को लेकर सोमवार शाम कों दो पक्षों में विवाद हो गया था।जिसका वीडियो आज मंगलवार दोपहर से वायरल हो रहा है। संदीप जाटव ने दरवाजे पर खड़ी कार हटाने को कहा था, जिस पर शमशाद खान पक्ष से झगड़ा बढ़ गया। आरोप है कि लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना में पांच लोग घायल हुए, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।