कटरा: राजाडीह पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल
मुजफ्फरपुर जिले कटरा थाना क्षेत्र के राजाडीह पुल पर अज्ञात वहां की टक्कर से एक बाइक सवार गभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 कि पुलिस टीम ने घायल हुई युवक को एंबुलेंस बुलवाकर इलाज हेतु कटरा पीएचसी पहुंचाया।