इंदौर: तीन इमली ब्रिज के नीचे रविवार को व्यक्ति ने किया था जहरीले पदार्थ का सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत; कर्ज से था परेशान
Indore, Indore | Jul 10, 2024 इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र की तीन इलमी ब्रिज के नीचे रविवार को जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक पर कर्ज की बात सामने आई है। जिससे परेशान रहोकर उसने आत्महत्या कर ली। वही इस मामले में आजाद नगर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर जांच शुरू कर दी है।