इंदौर: बाल कल्याण समिति ने रुकवाया बाल विवाह, नाबालिक के गर्भवती होने की बात आई सामने, गोमा की फ़ाइल का है पूरा मामला
Indore, Indore | Jul 10, 2024 इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र की गोमा की फेल इलाके में बाल कल्याण समिति की टीम ने एक बाल विवाह को रुकवाया। जिसमें जब समिति के द्वारा नाबालिक का मेडिकल परीक्षण करवाया। तब वह दो माह की गर्भवती पाई गई। वहीं इस मामले में बाल कल्याण समिति के द्वारा एक आवेदन तुकोगंज थाने पर दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।