इंदौर: नगर निगम ने जांची शहर की 60 हजार संपत्तियां, साढ़े 5 से 6 हजार संपत्तियों का स्वरूप में हुआ बदलाव, नगर निगम कर रहा अपडेट
Indore, Indore | Jul 9, 2024 इंदौर नगर निगम के द्वारा राजस्व के रिकॉर्ड को लगातार अपडेट किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम के द्वारा शहर की 60 हजार संपत्तियों की जांच की गई है। जिसमें साढ़े 5 से 6 हजार संपत्तियों के स्वरूप में बदलाव पाया गया है। वहीं ऐसी सभी संपत्तियों पर नगर निगम की फ्लाइंग स्क्वॉड के द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही उनके टैक्स को भी अपडेट किया जा रहा है।