इंदौर: नगर निगम को लोक अदालत से है 35 से 40 करोड़ के राजस्व की उम्मीद, 13 जुलाई को आयोजित होगी मेगा लोक अदालत
Indore, Indore | Jul 9, 2024 इंदौर में विभिन्न शासकीय विभागों के साथ नगर निगम में भी 13 जुलाई को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। वहीं लगने वाली इस लोक अदालत से इंदौर नगर निगम को 35 से 40 करोड़ के राजस्व की उम्मीद है। जहां मई माह की लोक अदालत का क्रियान्वन आचार संहिता के चलते नगर निगम नही हो पाया था।वहीं इस लोक अदालत से नगर निगम को काफी उम्मीद है। जिसमें तय नियम के अनुरूप छूट भी दी जाएगी।