मेरठ: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीमनगर के रिहान को उठाया, ISI हैंडलर आबिद जट्ट के नेटवर्क से जुड़ने की आशंका
Meerut, Meerut | Jun 19, 2026 दिल्ली स्पेशल सेल ने करीम नगर से आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के नेटवर्क में काम करने वाले रिहान को अरेस्ट किया है। मेरठ के नौचंदी थानाक्षेत्र के करीम नगर में रहने वाला रिहान स्पेशली आबिद जट्ट के नेटवर्क के लिए काम कर रहा था। उसे आबिद जट्ट के पोस्टर लगाने का टास्क मिला था। पोस्टर लगाते हुए उसने अपना वीडियो भी बनाया था।