जगदलपुर: विश्व साइकिल दिवस पर लालबाग मैदान में संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिखाई हरी झंडी
"फिट इंडिया मूवमेंट" के अंतर्गत विश्व सायकल दिवस 2026 के अवसर पर "संडे ऑन साइकिल" अभियान का विशेष आयोजन रविवार को लालबाग मैदान में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगरनारवासी पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए अभियान का उद्देश्य आम जन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है।