कोंडागांव जिले में धान खरीदी अपने चरम पर है, लेकिन माकड़ी ब्लॉक के पाँच पंचायतों के किसानों को खरीदी प्रक्रिया में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज गुरुवार दोपहर 2 बजे बड़ी संख्या में रांधना धान खरीदी केंद्र से संबंधित किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और लेम्प्स व खरीदी केंद्रों में चल रही समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।