मेरठ: मेरठ पुलिस का सराहनीय कदम, गुम हुए 259 मोबाइल किए बरामद, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
Meerut, Meerut | Apr 18, 2026 मेरठ पुलिस ने मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 259 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। करीब 65 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइलों की वापसी से लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ।