बिजधरी थाना क्षेत्र के सुन्दरापुर बढई टोला से देशी कट्टा के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष विकास आनंद ने बताया की गश्ती के दौरान बथना के इरबान खान को सुन्दरापुर बढई टोला से पकड़ा गया। उसके पास से एक देशी कट्टा व एक मोबाइल बरामद की गई है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। जानकारी बुधवार शाम करीब 07 बजे मिली।