बांका: एकोरिया गांव में खाना बनाते समय महिला आग से झुलसी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Apr 25, 2026 बांका थाना क्षेत्र के एकोरिया गांव में खाना बनाने की दौरान एक महिला चूल्हे के आग से झुलस गई। शनिवार की सुबह 10:00 बजे महिला का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार एकोरिया गांव निवासी कुंदन शाह की पत्नी मुन्नी कुमारी अपने घर में सुबह के समय चूल्हा पर खाना बना रही थी।इस दौरान उनकी साड़ी में आग पकड़ लिया जिससे वह झुलस गई।