दरभंगा: रिश्वतखोरी में फंसे एससी-एसटी थाना के दारोगा कृष्ण देव मरांडी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई
दरभंगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी ने एससी-एसटी थाना के दारोगा कृष्ण देव मरांडी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई फरियादी से मोबाइल के जरिए पैसे लेने और उससे जुड़ा ऑडियो वायरल होने के बाद की गई। जानकारी के अनुसार, कांड संख्या 94/25 के वादी छेदी पासवान से दारोगा ने मोबाइल पर रुपए की मांग की थी।