बरेली: अब हर घर बनेगा बिजली घर! बरेली में डीएम का बड़ा एक्शन, बैंकों को दी सख्त चेतावनी
बरेली में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि योजना से जुड़े लोन आवेदन किसी भी हालत में लंबित न रहें और फाइलों का जल्द निस्तारण किया जाए। डीएम ने कहा कि जिन बैंकों में लोन स्वीकृति में देरी हो रही है, वे तत्काल व्यवस्था सुधारें।