अनूपपुर: नाबालिग से दुराचार का आरोपी फूफा गिरफ्तार, भालूमाड़ा पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय भेजा
3 मई 2026 को एक महिला निवासी पयारी नंबर 02 थाना भालूमाड़ा ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके रिश्ते के नंदोई सीताराम केवट निवासी ग्राम भाद ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 126/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(f), 64(2)(m), 65(1) मामला दर्ज किया है।