गोहपारु: गोहपारु पुलिस ने लूट के आरोपी को भदवाही गांव से पकड़ा, न्यायालय में पेश किया
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने बुधवार को लगभग 3:30 जानकारी देते हुए बताया है कि बीते दिनों आरोपी किरण जयसवाल के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था फरियादी की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी और आरोपी किरण जयसवाल को भदवाही गांव से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है, पुलिस ने बताया है कि घटना मे लूटा गया मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है।