बुरहानपुर: ठंड बढ़ने से लोग बीमार, जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, पैथोलॉजी और एक्स-रे के लिए लगी भीड़
बुरहानपुर के जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। प्रतिदिन मरीज बुखार सर्दी खांसी का इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में पैथोलॉजी और एक्स-रे के बाहर मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। डॉक्टर के अनुसार तापमान गिरने से मरीजों में सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ गए। लोग अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे।