तालबेहट: बार क्षेत्र के बस्तगुआ में शराब के ठेके के पास दो युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, लोगों में आक्रोश
बार थाना क्षेत्र के बस्तगुआ गांव में शराब की ठेके के पास दो युवकों के बीच गाली गलौच और जमकर मारपीट हुई है,घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,जिसका वीडियो अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है,लोगों ने बताया शराब के ठेके के पास आए दिन लड़ाई झगड़े होते हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों ने शराब के ठेके को हटाने की मांग की है।