मंगलवार 3:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा बताया गया कि जिले में निराश्रित गरीब असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को शीतलहर से बचाने के लिए 4760 कंबल क्रय किए गए हैं जिनका वितरण किया जा रहा है। जिला अधिकारी द्वारा बताया गया 199 स्थलों को चिन्हित कर अलाव जलवाया जा रहा है एवं 6 रैन बसेरों की व्यवस्था तीनों तहसीलों में की गई है जिसमें लोग निशुल्क रुक सकते हैं।