दुधि: म्योरपुर में एक बच्ची का शव मिला, मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
एएसपी ने बताया कि सोनभद्र के थाना म्योरपुर के अंतर्गत एक गांव में एक बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली थी।इस सूचना पर थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया गया। तथा पंचायतनामा एंव पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।