निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वैलर्स दुकान से सोना चोरी करने वाला टॉप-10 वांछित आरोपी प्रकाश बावरी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताय कि निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान से सोने की बाली चोरी कर उसकी जगह नकली बाली रखने वाले शातिर आरोपी प्रकाश बावरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की बाली और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था और उस पर चोरी व लूट सहित कई मामले दर्