#सुल्तानपुर में खनन और राजस्व टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में राहुल सिंह के पैर में गोली लगी। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल सिंह, नौशाद और मनोज सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से .32 बोर पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। राहुल सिंह पर हत्या, गैंगस्टर एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अवैध मिट्टी खनन में इस्तेमाल किए गए चार डंपर भी अब तक जब्त किए जा चुके हैं। SULTANPUR POLICE
Budaun, Budaun | Nov 4, 2026