रघुराजनगर नगरी: तीन बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर किया गर्भवती, औऱ फिर शादी से किया इंकार, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
तीन बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर मुकर जाने वाले आरोपी को अमरपाटन पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के अनुसार मई 2025 में वह ग्राम ओबरा की एक शादी में गई थी। वहीं मुलाकात ग्राम ओबरा निवासी भानू प्रकाश प्रजापति 24 साल पिता कन्छेदी लाल प्रजापति से हुई। भानू ने शादी का प्रस्ताव रखा था